छग भिलाई । दुर्ग पुलिस ने ओडिशा राज्य के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों लग्जरी कार में गांजा लोडकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके पास से एक कार और साढ़े 7 लाख रुपए कीमत का 14 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। chhattisgarh news एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दुर्ग जिले में ओडिशा से लाकर गांजा Ganja seized सप्लाई करने की सूचना मिली थी। एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एक विशेष टीम को इस मामले में लगाया था। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ओडिशा के कोमना नुआपाड़ा निवासी जीना तांडी (35) और व्यासदेव मांझी (38) एक कार से गांजा लाकर यहां गांजा बेचने वालों को सप्लाई करते हैं।
गांजा तस्करों की पुलिस ने ली तलाशी, महिला और पुरुष गांजा के साथ गिरफ्तार

